फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फैक्टरी में श्रमिक की मौत पर बखेड़ा

फैक्टरी में श्रमिक की मौत पर बखेड़ा

Mon, 13 May 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में श्रमिक की मौत पर बखेड़ा
फैक्टरी में श्रमिक की मौत पर बरपा हंगामा
विज्ञापन

सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। शहर के जानसठ रोड स्थित फैक्टरी में ट्रक की चपेट में आकर गांव शेरनगर निवासी श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे श्रमिक के परिजन व ग्रामीणों ने फैक्टरी के बाहर जमकर हंगामा करते हुए पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने फैक्टरी में घुसने का प्रयास करते हुए गेट भी तोड़ने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने बामुश्किल समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में आर्थिक सहायता के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर से सटे गांव शेरनगर निवासी रामशरण (45) पुत्र जयसिंह सिखेड़ा थाना क्षेत्र में जानसठ रोड स्थित गुलशन पॉलीओएल लिमिटेड में श्रमिक था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे फैक्टरी में वह अन्य मजदूरों के साथ पत्थर लदे ट्रक को खाली कर रहा था। इसी दौरान अचानक चालक मुजीब, निवासी गांव हुसैन मलिकपुर थाना बेहट ने ट्रक को बैक कर दिया, जिससे पीछे पत्थर उतार रहा रामशरण ट्रक के पहिये की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फैक्टरी में काम करते हुए रामशरण की मौत की सूचना पर शेरनगर से उसके परिजन और ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे और फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख प्रबंधन ने फैक्टरी के गेट बंद करा दिए, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बंद गेट तोड़ने का प्रयास किया। बाद में ग्रामीण पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जा पहुंचे और वहां जाम लगाने का प्रयास किया। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर सिखेड़ा प्रेमप्रकाश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए शव को भी कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों की फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता हुई, जिसमें आश्रित परिवार के लिए 30 लाख मुआवजे की मांग की गई, लेकिन घंटों की गहमागहमी के बाद फैक्टरी प्रबंधन ने पांच लाख रुपये मुआवजे का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा .........
इंस्पेक्टर सिखेड़ा पीपी शर्मा का कहना है कि पत्थर लदे ट्रक के नीचे आने से रामशरण की मौत हुई है, जिसमें दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। रामशरण के बेटे प्रवेश कुमार ने हादसे की तहरीर दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी ट्रक चालक मुजीब को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed