फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धर्म में राजनीति नहीं होनी चाहिए-महाराज

धर्म में राजनीति नहीं होनी चाहिए-महाराज

Thu, 25 Apr 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
धर्म में राजनीति नहीं होनी चाहिए-महाराज
धर्म में राजनीति नहीं होनी चाहिए : महाराज
विज्ञापन

शाहपुर। जैन धर्मशाला में आयोजित वरिष्ठ नागरिकों की विचार गोष्ठी में तीन दिवसीय प्रवास पर पधारे राष्ट्र संत आचार्य 108 श्री ज्ञानसागरजी महाराज ने कहा कि राजनीति पर धर्म का अंकुश उतना ही जरूरी है, जिस तरह से हाथी को नियंत्रण रखने के लिए महावत को अपने हाथ में अंकुश रखना होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि धर्म में राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमारा देश अनेकता में एकता का स्वरूप लिए है। विदेशों में भी लोग मांसाहार को छोड़ शाकाहार को अपना रहे हैं। अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने व फास्ट फूड से बचाने का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि सभी लोग रात 10 बजे के बाद अपना फोन बंद रखें तथा मोबाइल से दूर रहे। लोगों को सचेत करते हुए कहा कि राजनीति के चक्कर में आपसी संबंध खराब न करें तथा आपसी सौहार्द बनाए रखें। सात्विक भोजन अपनाने व सादगी से परिपूर्ण जीवन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि वे देश की 90 से अधिक जेलों में प्रवचन कर चुके हैं, जिससे वहां रह रहे कैदियों में परिवर्तन हुआ। धर्म से पहले राष्ट्र को प्राथमिकता होनी चाहिए। साध्वी अनीता दीदी ने अपने प्रवचन के दौरान आचार्य श्री ज्ञान सागरजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी महिमा का गुणगान किया। इस दौरान विधायक उमेश मलिक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, थाना प्रभारी विजयबहादुर सिंह, मनोज सिंघल, श्यामपाल सिंघल, बालेश जैन, पवन गोयल, मणिकांत, कपिल सैनी, प्रमोद गर्ग, शिवम सिंघल, जितेंद्र, नोशाद मलिक, हर्षित जैन, सत्यवीर आर्य, उमेश मित्तल, वैभव जैन, संजीव जैन, सतीश जैन, अनुज अग्रवाल, डॉ शाहिद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed