{"_id":"5cc1f9cfbdec2217210e8b67","slug":"41556216271-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को 2.71 लाख रुपये का चंदा सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार को 2.71 लाख रुपये का चंदा सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार की मदद के लिए आगे बढ़े हाथ
मंसूरपुर। दुकान में आग लगने के कारण सब कुछ गंवा चुके पीड़ित दुकानदार की मदद के लिए हाथ आगे बढ़े। दुकानदारों ने आर्थिक सहायता के लिए 2.71 लाख रुपये का चंदा एकत्र कर पीड़ित दुकानदार को सौंप दिए।
13 अप्रैल को मिल रोड पर मिल मंसूरपुर निवासी अश्वनी की जनरल स्टोर व कास्मेटिक दुकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया था। पीड़ित दुकानदार ने अपना मकान बेचकर दुकान तथा दुकान के लिए सामान खरीदा था। इस समय दुकानदार किराए के मकान में रह रहा है। दुकानदार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए मिल मंसूरपुर के दुकानदारों तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों ने चंदा एकत्र कर दुकानदार की सहायता करने का निर्णय लिया। महिलाओं ने भी इसमें सहभागिता की। बृहस्पतिवार को पीड़ित दुकानदार को चंदे के द्वारा एकत्रित की गई दो लाख 71 हजार की धनराशि सौंप दी। इसमें विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, रालोद नेता विकास बालियान, अंगद प्रधान, दिनेश रंधावा, डॉक्टर ईश्वर, बनवारी लाल, पिंटू, दीपक कुमार, सुरेंद्र कुमार, लाखन राठी, अंकित तोमर, नंद किशोर पांचाल, योगेश रंधावा, कल्लू, पुनम, दीपा, ममता आदि का सहयोग रहा।