{"_id":"5cba15cbbdec22144a2745e9","slug":"41555699147-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमंगल को हरने वाले हैं हनुमान जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमंगल को हरने वाले हैं हनुमान जी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न धार्मिक, शैक्षिक एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से जन्मोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल साकेत कॉलोनी में वक्ताओं ने वीर हनुमान जी का जीवन चरित्र छात्र-छात्राओं को बताया। हवन-पूजन करने के साथ ही हनुमान चालीसा पाठ किया गया। छात्राओं ने भजन प्रस्तुत किए। संरक्षक राजकुमार मलिक, अध्यक्ष प्रमोद कुमार अरोरा, प्रबंधक रोहिताश गुप्ता, सचिन सिंघल, रितेश तरीका, सचिन गुप्ता, पंडित जयकुमार शर्मा, प्रधानाचार्य संजीव राजपूत आदि मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में वंदना सत्र में पांच बार हनुमान चालीसा पाठ किया गया। प्रधानाचार्य हरी ओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि हनुमान जी मंगल करने वाले व अमंगल को हरने वाले हैं। श्री सालासर बालाजी धाम सेवा समिति पचैंडा रोड पर बालाजी जयंती धूमधाम से मनाई गई। यजमान विपुल गर्ग सपत्नीक रहे। कार्यक्रम में राजीव बंसल, राजीव गोयल, अनिल रायल, रमेश केडिया, दिनेश कुमार गोयल, अभिषेक गोयल, नीरज बंसल, आशुतोष गर्ग, राजीव बंसल, डा. कमल गुप्ता, पवन गोयल, ब्रजमोहन वर्मा, विकास, वरुण गर्ग, कुणाल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
ग्राम बड़कली में प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के तत्वावधान में बालाजी जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजे की धुन और मनोहर झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। शोभायात्रा से पूर्व भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा एवं भंडारे में पंडित श्रवण शर्मा, डा. श्रीमोहन शर्मा, अर्जुन, ब्रजमोहन, डा. अरुण, अवनीश त्यागी, राकेश प्रधान, प्रिंस, लकी, रामलखन, सुमन आदि का सहयोग रहा। तितावी में बघरा बस स्टैंड पर बालाजी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हवन-यज्ञ और भंडारे का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कृष्ण भगत, बिट्टू, तेजपाल, विनोद लाला, कामेंद्र, अनुज, लोकेश सैनी आदि का सहयोग रहा।