{"_id":"5cb768ecbdec22144002fdaf","slug":"41555523820-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने समा बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने समा बांधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने समा बांधा
मोरना। हनुमतद्धाम शुकतीर्थ में चल रही हनुमत जयंती के पावन पर्व पर वार्षिकोत्सव एवं रंगमंच समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने देशभक्ति और भक्ति गीतों सहित नाटक आदि की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। अतिथियों ने बच्चों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित कर मनोबल बढ़ाया।
हनुमद्धाम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शुकतीर्थ के तत्वावधान में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर विनय स्वरूपानंद महाराज ने मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां की वंदना से हुआ। आंचल, सलौनी, अंशिका, प्रियांशी, मधु, रुपाली, खुशी आदि ने डांडिया नृत्य किया। कनिका, कोमल ने तेरी बंसी की धुन पर जमकर नृत्य किया। शिवंाश ने फिर भी दिल है, हिंदुस्तानी गीत पर समा बांध दिया। बच्चों के कार्यक्रम की प्रस्तुति को देखकर महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, स्वामी महेशानंद महाराज हरिद्वार, स्वामी गीतानंद महाराज, स्वामी सूर्यप्रकाश महाराज, महेश्वारानंद चित्रकूट, कंवर सेन गोयल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, विद्यालय प्रबंधक अरुण खंडेलवाल, विद्या भारती प्रांतीय अध्यक्ष चरणपाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार आदि ने नकद पुरस्कार देकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के आयोजन में राजीव गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, सुभाष शर्मा आदि व्यवस्था बनाने में लगे रहे।