{"_id":"5cb4c6eebdec22145f53ace5","slug":"41555351278-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में दर्जनों सरकारी हैंडपंपों के हलक सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में दर्जनों सरकारी हैंडपंपों के हलक सूखे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी हैंडपंपों के हलक सूखे
जानसठ। नगर में दर्जनों सरकारी हैंडपंपों के हलक सूखे पड़े हैं। इन हैंडपंपों से एक बूंद पानी भी लोगों को मयस्सर नहीं हो रहा है।
नगर में मुख्य स्थानों पर लगाए गए एक दर्जन से अधिक सरकारी नल खराब पड़े हैं। हालांकि ये सरकारी हैंडपंप तहसील मुख्यालय, सीएचसी, कस्बे के मुख्य डाकघर के पास, खंड विकास कार्यालय के निकट, कस्बे के मुख्य मार्गों सहित अन्य स्थानों पर लगवाए गए हैं। कस्बे में दर्जनों से भी अधिक सरकारी हैंडपंप या तो खराब पड़े हैं या फिर पानी पीने लायक नहीं निकल रहा है। कस्बा निवासी राजपाल सैनी, सुभाष चौधरी, गौरव पंडित, बिटटू, सुनील आदि ने बताया कि गर्मी का मौसम आने के बाद भी प्रशासन खराब पड़े हैंडपंपों की ओर ध्यान नहीं है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने बताया कि कस्बे में यदि हैंडपंप खराब पड़े हैं, तो उन्हें शीघ्र ही ठीक करा दिया जाएगा। नगर के लोगों को पानी की किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उधर, एसडीएम विजय कुमार का कहना है कि खराब पड़े हैंडपंपों की जांच कराकर जल निगम अधिकारियों को लिखकर भेजा जाएगा।