{"_id":"5ca0f9d2bdec2213e76c2e5f","slug":"41554053586-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार व ओवरलोडिंग वाहनों की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार व ओवरलोडिंग वाहनों की चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोडिंग वाहनों की चेकिंग
रतनपुरी। पुलिस ने डग्गामारी और ओवरलोडिंग के विरुद्ध जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दस हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया।
बृहस्पतिवार को रामपुर कांटे के पास डग्गामार जीप और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच हुई भीषण टक्कर में जीप सवार सात लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के दिन ही भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम लगाकर उच्चाधिकारियों से डग्गामारी और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाए जाने की मांग की थी। इसी के सापेक्ष उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ओवरलोड और अवैध रूप से दौड़ रहे डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए इनके विरुद्ध खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इसके अलावा गन्ने के ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धरपकड़ अभियान चलाया गया।
चालक को पकड़ने के लिए दबिश दी
रतनपुरी। बृहस्पतिवार की रात को सड़क हादसे का कारण बने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी चालक और ट्रैक्टर मालिक की पहचान कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।