{"_id":"5c91373fbdec226dae6693ed","slug":"41553020735-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में होलीत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में होलीत्सव की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में होली उत्सव की धूम
भोपा/मीरापुर। श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में महिला श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल व फूलों से जमकर होली खेली। श्रीराधा-कृष्ण के भजनों पर महिलाओं ने जमकर झूमते हुए होली की बधाई दीं। वहीं, अन्य स्थानों पर भी होली मिलन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भोपा स्थित प्राचीन शिवमंदिर स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने फूलों व रंगों से जमकर होली खेली। महिलाओं ने अपने-अपने घरों से लड्डू गोपाल को लाकर उनका फूलों से श्रृंगार कर मंदिर में स्थापित किया। श्रीराधा-कृष्ण के गीतों पर महिला श्रद्धालुओं ने जमकर झूमते हुए फूलों व रंग-गुलाल की वर्षा कर होली मनाई। मीरापुर में अग्रवाल सभा द्वारा सत्संग भवन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुषों नें रंग-गुलाल व फूलों से होली खेली। विजय अग्रवाल, ब्रजभूषण अग्रवाल, प्रवीण कुमार, पंकज गोयल, उदित गोयल, विशाल अग्रवाल, उदित कंसल, अंकित अग्रवाल और वेदप्रकाश अग्रवाल का सहयोग रहा। उधर, कस्बे की शिक्षण संस्थाओं में भी बच्चों ने होली खेलकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुनील गोयल व शिक्षक वेदप्रकाश ने बच्चों को होली पर्व की पौराणिक कथा से अवगत कराया। तत्पश्चात बच्चों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शिवकुमार, सेवाराम, अंकुर, अनुज, शेखर सिंह और परविंदर का सहयोग रहा। वहीं, मंगलवार को बाजार में रंग-गुलाल व पिचकारी आदि सामान की जमकर खरीद की गई।
पुलवामा हमले के शोक में सादगी से खेलेंगे होली
छपार। कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के शोक में ग्रामीणों ने सादगी से होली मनाने की घोषणा की। मंगलवार को गांव महरायपुर के शिव-दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में समाजसेवी सेवाराम त्यागी ने कहा कि पुलवामा के शहीदों की याद में इस बार होली रंगों से नहीं खेली जाएगी। शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अनिल त्यागी, भूदत्त शर्मा, भुल्लन शर्मा, मुनेश कश्यप, रवि कश्यप, अजय त्यागी, हरिओम त्यागी, मनोज शर्मा, भूपेश शर्मा, राजकुमार व प्रशांत त्यागी आदि मौजूद रहे।