{"_id":"5c816990bdec22142e74957c","slug":"41551985040-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में डूबी पालिका ने बिजली विभाग को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में डूबी पालिका ने बिजली विभाग को भेजा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधेरे में डूबी पालिका ने विद्युत निगम को भेजा नोटिस
मुजफ्फरनगर। करीब 1.20 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर विभाग ने नगर पालिका का विद्युत कनेक्शन काट दिया है। इससे अंधेरे में डूबी नगर पालिका का कामकाज प्रभावित हो गया है। बदले में नगर पालिका ने भी विद्युत निगम को नोटिस जारी किया है। पालिका अधिकारियों का कहना है कि विभाग पर पालिका का एक करोड़ 96 लाख रुपये बकाया है। समायोजन करने के बजाय विभाग ने हठधर्मिता दिखाते हुए कनेक्शन काट दिया।
वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। इसलिए हर विभाग वसूली पर जोर दे रहा है। विद्युत निगम द्वारा चलाए गए अभियान में नगर पालिका का कनेक्शन काट दिया गया। पालिका पर विभाग का करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये बकाया है। उधर, नगर पालिका ने भी विद्युत विभाग की इस कार्रवाई का जवाब दिया है। विभाग को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बिजली विभाग पर पालिका का करीब एक करोड़ 96 लाख रुपये भवन, बिजली घर, ट्रांसफार्मर आदि का टैक्स बकाया है। करीब ढाई महीने पहले चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल की विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। उसमें दोनों ओर से बकाया पर बातचीत की गई थी। तय हुआ था कि दोनों ओर से बकाया को समायोजित कर लिया जाए, जिसका ज्यादा हो वह लौटा दे। बिजली अधिकारियों ने शासन स्तर पर बात करने को कहा था। बैठक का कार्यवृत्त भी जारी किया गया था। इसका कोई जवाब विभाग की ओर से नहीं दिया गया। उल्टे हठधर्मिता दिखाते हुए कनेक्शन काट दिया।
टार्च की रोशनी में करना पड़ता है काम
मुजफ्फरनगर। विद्युत कनेक्शन कटने से नगर पालिका कार्यालय अंधेरे में डूब गया। जनरेटर चलाकर काम किए गए, लेकिन बीच-बीच में व्यवस्था फेल होती रही। इस दौरान पालिका अधिकारी और कर्मचारी मोबाइल और टार्च की रोशनी में काम करते दिखाई दिए। वित्तीय वर्ष का अंतिम माह चल रहा है। गृहकर, जलकर, स्वकर निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। कनेक्शन कटने से नगर पालिका की वसूली प्रभावित होना तय है। साथ ही जनरेटर के संचालन से खर्च भी बढ़ेगा। उधर, इस संबंध में ईओ अमित कुमार सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सके।
विज्ञापन
विद्युत विभाग पर नगर पालिका का 1.96 करोड़ बकाया है। उसके समायोजन की बात हुई थी, लेकिन विभाग ने इसका जवाब देने के बजाए कनेक्शन काट दिया।
- अंजू अग्रवाल, चेयरपर्सन, नगर पालिका।