फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चुनाव में भाजपा का सबक सिखाएगा गठबंधन: पटेल

चुनाव में भाजपा का सबक सिखाएगा गठबंधन: पटेल

Thu, 24 Jan 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में भाजपा का सबक सिखाएगा गठबंधन: पटेल
चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगा गठबंधन: पटेल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि आने वाले चुनाव में गठबंधन भाजपा को सबक सिखाएगा। केंद्र और प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। कुंभ के नाम पर सरकारी खजाने की लूट की जा रही है। उन्होंने कानून व्यवस्था और किसानों को लेकर सरकार पर तीखे प्रकार किए।

बुधवार को शामली में एक शादी समारोह में जाते हुए मूलचंद रिसोर्ट्स पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आम जनता, युवाओं और किसानों से किए गए वादे को पूरा नहीं किया। किसान परेशान हैं। आलू दो रुपये किलो बिक रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण आलू सस्ता और बालू महंगी है। गन्ने का समर्थन मूल्य नहीं मिला है। साढे़ चार हजार करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य बकाया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने सभी वर्गों को धोखा दिया है। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि गठबंधन आने वाले चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाएगा। कुंभ के नाम पर लूट करने का आरोप लगाया। कहा कि इसका खामियाजा सरकार को आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। 2019 में उत्तर प्रदेश से भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी। फूलपुर के सांसद नरेंद्र पटेल ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों की सरकार है। सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। पत्रकार वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, श्यामलाल बच्ची सैनी, राकेश शर्मा, मोहम्मद वसी अंसारी, जिया चौधरी, निधिषराज गर्ग, चंदन चौहान, डा. नरेश विश्वकर्मा, राजीव बालियान एडवोकेट, महेश बंसल, पूर्व मंत्री उमा किरण, सतीश गुर्जर, अंसार आढती, विनयपाल, राहुल वर्मा, मेहरबान तावली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed