{"_id":"5c3e2495bdec2273492d7548","slug":"41547576469-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिनिधित्व न देने वाले दल का होगा बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिनिधित्व न देने वाले दल का होगा बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागीरथी सेना के प्रदेश प्रभारी बने श्यामलाल बच्ची सैनी
शाहपुर। भागीरथी सेना के संस्थापक सुदर्शन सैनी ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल आगामी लोकसभा चुनाव में सैनी समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं देगा, उसका बहिष्कार किया जायेगा। उन्होंने पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया।
कस्बे में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सुदर्शन सैनी ने कहा कि भागीरथी सेना समाज को एकजुट करने के साथ ही समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने और समाज के लोगों को न्याय दिलाने के लिए काम कर रही है। इसके साथ ही समाज की निर्धन कन्याओं का विवाह कराने और निर्धन छात्रों को शिक्षा दिलाने के भी प्रयास किए जाते हैं। राजनीतिक दल हमेशा समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते रहे हैं, लेकिन अब समाज जागरूक हो गया है। संरक्षक सुभाषचंद्र सैनी, प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजपाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सैनी, राजेंद्र सैनी, सुंदरलाल सैनी व धन सिंह सैनी मौजूद रहे। संचालन देवदत्त सैनी ने किया।