{"_id":"5b9c0394867a557f58788d55","slug":"41536951188-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
पुरकाजी। बाजार से घर लौट महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुरकाजी के गांव झबरपुर निवासी जयमाला (38) पत्नी बिल्लू पुरकाजी बाजार में सामान लेने गई थी। पुरकाजी से ई रिक्शा में बैठकर अपने गांव लौट रही थी। गांव में ई-रिक्शा से उतरने समय पीछे से आती बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में वह बेहोश हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल पहुंचा। महिला की हालत में सुधार न होने पर उसे मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बीच परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों महिला के शव को लेकर पुरकाजी पहुंचे। इस संबंध में तहरीर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेले में पैसा मांगने पर व्यापारियों में रोष
पुरकाजी। कस्बे में लगने वाले गोगा जाहरवीर मेले में दुकान लगाने के नाम पर पैसा मांगने से दुकानदारों में रोष व्याप्त है। कस्बे के बाहरी छोर पर बनी गोगा जाहरवीर की म्हाड़ी पर पिछले कई वर्षों से तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। देहात सहित आसपास के बाहरी इलाकों से आकर व्यापारी यहां दुकानें लगाते हैं। आरोप है कि कुछ अन्य दुकानदार उनसे हजारों रुपये की मांग कर रहे हैं। ऐसे में दुकानदारों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने म्हाड़ी सेवादार से मामले की शिकायत कर समाधान की मांग की है। सेवादार सुरेश कश्यप ने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।