फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बिजली कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप

बिजली कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप

Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप
आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जन विकास सोसायटी पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता को शिकायती पत्र देकर जिला अस्पताल बिजलीघर पर तैनात दो कर्मचारियों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। सोसायटी पदाधिकारियों ने एक पखवाड़े में आरोपी कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होने पर अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी है।

माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना 31 को
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को विभिन्न समस्याओं को लेकर सुबह 11 बजे से तीन बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बाद में अपनी मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी शिक्षकों से धरने प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी का होगा कायाकल्प
मुजफ्फरनगर। शहर के शामली स्टैंड पुलिस चौकी का विकास किया जाएगा। इसका उद्घाटन बुधवार को तत्कालीन एसएसपी अनंतदेव ने किया। इस दौरान सीओ सिटी हरीश भदौरिया, इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल कपरवान, चौकी प्रभारी सुनील कुमार के साथ ही सभासद प्रवीण पीटर व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed