{"_id":"5b27f9484f1c1b614d8b7051","slug":"41529346376-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश स्वतंत्रता सैनानियों, पूर्व सैनिकों का ऋणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश स्वतंत्रता सैनानियों, पूर्व सैनिकों का ऋणी
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश हमेशा स्वतंत्रता सेनानियों और सीमा की रक्षा करने वाले सैनिकों का ऋणी रहेगा।
नुमाईश पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन ने कहा कि आज हम जो खुली सांस ले रहे हैं, इसके पीछे देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक है। एडीएम वित्त सियाराम मौर्य ने कहा कि जिन सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए प्राण गंवाएं, उन्हें हमेशा नमन करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र देश के सैनिकों के कारण ही सुरक्षित है। सीमा की सुरक्षा में लगे सभी सैनिक हमेशा सम्मान के पात्र रहने चाहिए। इस अवसर पर सूबेदार रणधीर सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों, राष्ट्र की रक्षा में समर्पित रहे पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।