फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुण्यतिथि पर गुरूजी का भावपूर्ण स्मरण

पुण्यतिथि पर गुरूजी का भावपूर्ण स्मरण

Wed, 06 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर गुरूजी का भावपूर्ण स्मरण
पुण्यतिथि पर गुरुजी का भावपूर्ण स्मरण
विज्ञापन

चरथावल। आरएसएस नेता राजेंद्र शर्मा ने कहा कि गुरुजी बुद्धिमान, त्यागी और अनूठी प्रतिभा के धनी थे। कार्यकर्ताओं ने उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण करते हुए चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता धनंजय त्यागी के आवास पर आयोजित बैठक में दूसरे सरसंघ चालक माधवराम सदाशिव राव गोलवलकर गुरुजी की पुण्यतिथि संघ कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य वक्ता जय हिंद इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा ने कहा कि गुरुजी अपार प्रतिभा के धनी थे। अधिवक्ता धनंजय ने कहा कि गुरुजी के आदर्शों का जीवन में अनुसरण कर संघ कार्य की निरंतरता को बनाए रखना चाहिए। समिति चेयरमैन कुबेरदत्त त्यागी की अध्यक्षता में विनोद आचार्य, रवीेंद्र बडगुजर, अनुपम कंसल, सतेंद्र त्यागी, अमित कंसल, मनीष गर्ग, अमरीश त्यागी, संजय त्यागी, नंदकिशोर, विनोद चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया सीएम का जन्मदिन
चरथावल। कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन उत्साह और उमंग से मनाया। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सूबे से अपराधियों का सफाया हो गया है। किसान सेवा सहकारी समिति सभापति कुबेरदत्त त्यागी के आवास पर आयोजित बैठक में भाजपा नेता मनीष गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में पारदर्शिता बरतने के लिए आतुर हैं। युवा नेता जितार्थ त्यागी ने कहा कि 24 घंटों में 20 घंटे तक जनता की सेवा में जुटने वाले योगी को सूबे की बागडोर सौंपना सूबे की जनता के लिए गौरव की बात है। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर सीएम के दीर्घायु होने की कामना की। जयप्रकाश त्यागी, योगेश त्यागी प्रभु, रोढ़ा त्यागी, देवदत्त, विपिन कुमार, सोनू त्यागी, राहुल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबूतरबाजी में भिड़े दो पक्ष, सुलह
चरथावल। कस्बे के तीरग्रान मोहल्ले में कबूतर उड़ाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। शर्त के मुताबिक वादा तोड़ने पर आपस में मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला समेत तीन को मामूली चोटें आई। सूचना पाकर मामला थाने पहुंचा, लेकिन मौअज्जिज लोगों ने दोनों पक्षों में रजामंदी करा दी। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा था। एसओ ने बताया कि बच्चों में मामूली झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने थाने में आकर 10 मिनट में सुलहनामा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed