फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   क्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी का गठन

क्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी का गठन

Sun, 03 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी का गठन
क्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

खतौली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर व संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। सर्वसम्मति से अगले तीन वर्षों के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। संयोजक महेंद्र सोम, संरक्षक डॉ. राजपाल सिंह पुंडीर, सतप्रकाश सिंह तोमर, रामकुमार पुंडीर, गजेंद्र सिंह तोमर, अध्यक्ष गंगाराम, उपाध्यक्ष शेरपाल चौहान, तेजपाल सिंह, ऋषिपाल तोमर, रायभूल कुशवाहा, महामंत्री दुष्यंत पुंडीर, मंत्री जगदीश सोम, अभिमन्यु सोम, पंकज तोमर, राजेश सोम, कोषाध्यक्ष राजपाल सोम, ऑडिटर कल्याण सिंह पुंडीर, संगठन मंत्री इनाम सिंह, विजयपाल सिंह, प्रचार मंत्री मनोज कुमार राठौर, सतेंद्र सोम का चयन किया गया। अध्यक्षता गंगाराम ने की।
जनहित में कार्य करने का आह्वान
जानसठ। सेवानिवृत्त एवं पेंशन एसोसिएशन की बैठक में तहसील अध्यक्ष रामपाल गुप्ता ने बताया कि आठ जून को जिले में एक सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। जिसमें डीएम कर्मचारियों की समस्याएं सुनेंगे तथा कर्मचारियों की समस्याओं का हल करेंगे। बैठक में कर्मचारियों ने खुले नल को बंद करने, जल संचय करने, विद्युत व्यवस्था मुद्दों पर बात कर देश के विकास में तथा जनहित में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को अपने घर के बाहर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। बैठक में ईश्वर सिंह, सोहन लाल, सतीश चंद्र, राजपाल शर्मा, श्याम सिंह, विशंभर सिंह, नसीम अब्बास, राजपाल, ब्रजमोहन, जाफर अब्बास, जय भगवान, महेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कब्जाधारियों पर मुकदमा दर्ज
छपार। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा रुप से कब्जा कर निर्माण कार्य करने वालों पर एसडीएम सदर के आदेश पर लेखपाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। गांव खामपुर में कुछ लोग ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे थे। उक्त भूमि में खाद के गड्ढे दर्ज हैं। ग्रामीणों ने उसकी शिकायत एसडीएम सदर से की। उन्होंने जांच कर कार्रवाई करने के लेखपाल को आदेश दिए थे। लेखपाल लक्ष्मीकांत ने जांचकर रिपोर्ट एसडीएम को प्रेषित की। एसडीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। लेखपाल ने शहनाजर, अब्दुल वाहिद व इफ्तखार के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed