{"_id":"5ae36e204f1c1b23338b56d4","slug":"41524854304-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों ने ली निर्धारित गति से वाहन चलाने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों ने ली निर्धारित गति से वाहन चलाने की शपथ
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रोडवेज बस स्टैंड पर कार्यशाला हुई। एआरटीओ ने रोडवेज, टेंपो और ई रिक्शा चालकों को यातायात की जानकारी देते हुए निर्धारित गति से वाहन चलाने की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि एडीएम वित्त सियाराम मौर्य और एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया रहे। एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार बंसल ने यातायात के संबंधित में जानकारी दी। कहा- जरा सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना को अंजाम देती है, इसलिए सभी को अपने वाहन निर्धारित गति और सावधानी से चलाने चाहिए। शराब पीकर कभी भी वाहन नहीं चलाना चाहिए। जल्दी पहुंचने की चाह में हम कई बार गाड़ी ओवरटेक करते की कोशिश करते है, जो काफी खतरनाक होती है। किसी भी बड़ी गाड़ी को ओवरटेक करने से पहले भली भांति जांच ले कि आपके ओवरटेक करने से आपको और दूसरे चालकों को परेशानी ना हो। बीच सड़क में अगर आप यूटर्न लेते है तो खतरा बढ़ जाता है। यूटर्न लेने के लिए पहले आप सड़क के किनारे अपना वाहन रोके और अपने पीछे का ट्रैफिक देखकर यूटर्न ले। इस दौरान टीएसआई राजेश कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल, पीटीओ दलवीर सिंह, सीनियर फोरमैन ब्रह्म सिंह, अनुज त्यागी, प्रदीप गौतम, टेंपो, ई रिक्शा यूनियन अध्यक्ष सत्यवीर वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन राजकुमार तोमर ने किया।