फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा नेता की पिटाई पर कार्यकर्ता भडक़े

भाजपा नेता की पिटाई पर कार्यकर्ता भडक़े

Mon, 23 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता की पिटाई पर कार्यकर्ता भडक़े
खतौली। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने मुजफ्फरनगर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अधिकारियों व पुलिसकर्मियों द्वारा भाजपा नेता सुनील तायल व उनके पुत्र को मारपीट कर घायल करने की घटना की घोर निंदा की। नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने चेतावनी देते हुए कि भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का अधिकारी उत्पीड़न कर रहे हैं। कार्यकर्ता इसको कतई सहन नहीं करेंगे। प्रशासन ने भाजपा नेता व उसके पुत्र के साथ मारपीट की और ईओ ने उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। अफसरों की तानाशाही किसी भी सूरत में चलने नहीं दी जाएगी। चेतावनी दी कि अगर भाजपा नेता को पीटने वाले अधिकारियों को तीन दिन के भीतर बर्खास्त नहीं किया गया तो वे मजबूर होकर अनशन पर बैठ जाएंगे। नगराध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। तब तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed