{"_id":"5adb90514f1c1b65098b5b55","slug":"41524338769-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 441 बेघरों को मिलेगा अपना घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 441 बेघरों को मिलेगा अपना घर
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
शहर के 441 बेघरों को मिलेगा अपना घर
मुजफ्फरनगर। शहर के 441 बेघर अब अपने घरौंदे में जिंदगी की खुशियां पाएंगे। पीएम आवास योजना के अंतर्गत डूडा ने बुढ़ाना रोड स्थित खांजापुर में बने कांशीराम आवास को आवंटित करने का निर्णय लिया है। बीते छह साल से यहां बने 500 आवासों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा था, जिसे शासन के निर्देश पर एमडीए ने इसी माह पूरा किया है।
नगरीय अभिकरण ने घर से वंचित परिवारों से पीएम आवास योजना के अंतर्गत प्रार्थना पत्र मांगे गए थे। शहरी क्षेत्र में आवास के लिए 1370 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें वह लोग शामिल थे, जो किराये पर रह रहे हैं। नगर पालिका की जांच के बाद पात्रों की सूची जारी की गई। डूडा ने 441 पात्रों को मकान दिए जाने का निर्णय लिया है। आवास आवंटन में एससी-एसटी, ओबीसी को भी नियमानुसार चयनित किया गया है। दिव्यांग, विधवा, निराश्रित पात्रों को भी आवास दिया जाएगा। शहर के बुढ़ाना रोड पर सदर ब्लाक के गांव खांजापुर में तत्कालीन बसपा सरकार ने कांशीराम आवासों का निर्माण कराया था, लेकिन बीते छह साल से यह निर्माण कार्य अधूरा पड़ा था। सूबे में योगी सरकार के गठन के बाद शासन ने उपेक्षित पड़े कांशीराम आवासों को पूरा करने का निर्णय लिया। यह जिम्मेदारी एमडीए को दी। करोड़ों रुपये के बजट को खर्च कर खांजापुर की यह कालोनी पूरी कर ली गई है। बिजली, पानी, सड़क निर्माण पूरा कर दिया गया है। डीएम राजीव शर्मा की अध्यक्षता में आवास आवंटन के लिए समिति गठित कर दी गई है। समिति में एडीएम प्रशासन, एसडीएम सदर, एक्सइएन पीडब्ल्यूडी, ईओ, सचिव एमडीए, पीओ डूडा को रखा गया है।
25 अप्रैल को होगा आवंटन: धन प्रकाश
मुजफ्फरनगर। परियोजना अधिकारी डूडा धनप्रकाश ने बताया कि शहरी क्षेत्र के 441 बेघर लोगों को घर आवंटित करने की सूची जांच के बाद पूरी कर ली गई है। 25 अप्रैल को खांजापुर स्थित कांशीराम आवास कालोनी में चयनित पात्रों को नियमानुसार घर आवंटित किये जायेंगे। आवंटित आवास में दो कमरे, रसोई, शौचालय निर्मित हैं।