फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली

परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली

Mon, 16 Apr 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली
परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा टाउन हाल से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई निकाली गई। शोभायात्रा में बैंडबाजों के साथ भव्य झांकियां शामिल रही।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ आयुष चिकित्सा बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा, भाजपा नेता अरविंद राज शर्मा और सपा नेता राकेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन प्रेरणा देता है। शोभायात्रा में सबसे आगे अश्वध्वज, मोटरसाइकिल, बैंड और झांकियां रही। रंगोलियों के साथ महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन की मनमोहिनी प्रस्तुतियों ने आम जनमानस को मंत्रमुग्ध किया। भगवान परशुराम के रथ के आगे पुष्पवर्षा की जा रही थी। शोभायात्रा का कई जगहों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गई। ब्राह्मण समाज के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर सरिता गौड़, सुनीता शर्मा, अनीता शर्मा, नीलम गौतम, सुशील शर्मा, आशुतोष शर्मा, जयभगवान शर्मा सरवट, पंडित जयकुमार शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, जनार्धन शर्मा, ब्रहमप्रकाश, श्रीपाल शर्मा, उपेंद्र कौशिक, संदीप शर्मा, अक्षय शर्मा, आदेश शर्मा, अंकित शर्मा, उदित शर्मा, अविनाश भारद्वाज, अखिलेश शर्मा, विरेन्द्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रमोद शर्मा, ओमप्रकाश, शर्मा, आदेश शास्त्री, अनित शर्मा, शरणदीप, मनमीत, इंद्रपाल शर्मा, नीरज शर्मा, ओमदत्त शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed