फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नगर में मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली

नगर में मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली

Mon, 26 Mar 2018 12:35 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
नगर में मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली
बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे में पिछले छह दिनों से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहे अनुष्ठान के बाद भगवान श्रीराम व अन्य मूर्तियों की बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकालकर नगर के तीन मंदिरों में मूर्ति स्थापित की गई।

सीएचसी परिसर में स्थित शिव मंदिर, आदर्श कॉलोनी, मोहल्ला मिश्रान के मंदिरों में मूर्ति स्थापना को लेकर चल रहे अनुष्ठान के बाद रविवार को बैंडबाजों के साथ भगवान श्रीराम दरबार, शनिदेव शिलापट्ट हनुमान जी, शिव पिंडी व मां दुर्गे की मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली गई। नगर में अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मूर्ति स्थापना के बाद मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर प्रवीण तंवर, पोदी सिंह कश्यप, छतरपाल, राजेंद्र, आशुतोष कश्यप, अंकित भाटी, आशु, पोपेंद्र कुमार, सभासद विकास गुप्ता, अश्वनी चौधरी, निशांत कांबोज, संदीप कुमार, आशु, लाला, गौरव शर्मा, जय कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed