{"_id":"5ab69ee04f1c1be73f8b4c7c","slug":"41521917664-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडी मैनेजमेंट में मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडी मैनेजमेंट में मेधावी सम्मानित
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडी मैनेजमेंट में मेधावी सम्मानित
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बीटीसी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के तीन मेधावियों को सम्मानित किया गया। तीनों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। परीक्षाफल में प्रथम स्थान विक्रांत दीक्षित को मिला। दीक्षित ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 91.7 प्रतिश अंक पाकर शिल्पा चौधरी दूसरे स्थान पर रही। 91.3 प्रतिशत अंक पाकर वैभव कुमार ने तीसरा स्थान पाया। कॉलेज प्राचार्य डॉ आलोक कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट किए। शिक्षक राजीव कुमार, वरुण कुमार, रजनी पुंडीर, संगीता कौशिक, रुपम सक्सेना आदि मौजूद रहे।
एसडी इंजीनियरिंग में 24 छात्रों को मिला रोजगार
मुजफ्फरनगर। एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी क्यूस्पाइकर्स नोएडा ने बीटेक अंतिम वर्ष के 24 छात्र-छात्राओं का चयन किया। कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में कंपनी के मानकों को पूरा करने वाले 41 विद्यार्थी शामिल हुए। प्लेसमेंट टीम के हेड दीपक कुमार ने प्रथम चरण में टेक्निकल परीक्षा ली। दूसरे चरण में ग्रुप डिस्कसन के बाद साक्षात्कार हुआ। समस्त प्रक्रिया के बाद 24 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हुआ। अधिशासी निदेशक एसएन चौहान ने कंपनी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अभिषेक राय, अमित चौहान, सचिन संगल, बबलू कुमार, नवनीश गोयल, राजदीप, मुरसलीन रहमान, संजय सिंघल, आकाश कुमार का सहयोग रहा।