{"_id":"5aad61b04f1c1bb2758b60e6","slug":"41521312176-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र आज से शुरू, मंदिरों में सजावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र आज से शुरू, मंदिरों में सजावट
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र आज से शुरू, मंदिरों में सजावट
खतौली। चैत्र नवरात्र रविवार से प्रारंभ हो जाएगा। मंदिरों को काफी भव्य ढंग से सजाया गया है। श्री कैला देवी नव दुर्गा मंदिर में 38वां नवरात्र उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को ही मंदिर में तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी।
नवरात्र का रविवार को पहला व्रत है। नवरात्र पर पूजा अर्चना करने को लेकर नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों का फूलों से सजाया गया है। आवास विकास के श्री कैला देवी नव दुर्गा मंदिर के संस्थापक रामभरोसी लाल गुरुजी ने बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे जलयात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर गंगनहर पहुंचेगी। श्रद्धालुगण वहां से जल लेकर 11 बजे मंदिर में पहुंचेंगे, जहां पर घट स्थापना होगी। 25 मार्च को नवमी को 11 बजे से हवन यज्ञ का आयोजन होगा। सायंकाल तीन बजे मंदिर में परिक्रमा की जाएगी। इसी दिन भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी, राजकीय अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी अखंड ज्योति प्रज्वलित करेंगे । इसके बाद विशाल भगवती जागरण प्रारंभ किया जाएगा। 26 मार्च को प्रात: 7.30 बजे महाआरती होगी। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।