{"_id":"5a8b18ea4f1c1b4d588b95f3","slug":"41519065322-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेपल्स अकादमी में स्किल मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेपल्स अकादमी में स्किल मेले का आयोजन
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदर्शनी का अवलोकन किया
बुढ़ाना। मेपल्स अकादमी परिसर में सोमवार को स्किल बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के परिजनों, उनके संबंधियों समेत सभी अध्यापकों ने मेले मे विभिन्न प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मेले में साहित्य पुस्तक, एडवेंचर लैंड के तहत कमांडो, नैट, बर्मा ब्रिज, टारजन स्विंग, बैलेन्सिंग, टैलेंट डिस्पप्ले आदि दिखाए गए। कार्यक्रम में स्कूल बैंड, मेहंदी, स्केटिंग, मार्शल आर्ट, म्यूजिकल पॉपकार्न, सोकर हपला, हंगरी टाइगर, तंबोला हिट दा टारगेट आदि का जमकर लुत्फ लिया। बच्चों ने घुड़सवारी, ऊंट की सवारी का आनंद लिया। बच्चों ने मिट्टी के बर्तन बनाए। विद्यालय के प्रबंधक राजीव गर्ग तथा प्रधानाचार्या डा. गरिमा वर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए।
अधिवक्ता हड़ताल पर रहे
बुढ़ाना। संघर्ष समिति के आह्वान पर पश्चिमी उ.प्र. हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बुढ़ाना के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। बार संघ के सभी अधिवक्ता 26 फरवरी तक पूर्ण रूप से कार्य से विरत रहेंगे। सोमवार को हड़ताल के पहले दिन वकीलों ने रजिस्ट्रार व उपकोषागर कार्यालय पर ताला लगा दिया। वकीलों ने हाईकोर्ट बेंच की मांग की। अध्यक्ष अशोक राठी, महासचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष अंकित शर्मा, अवध बिहारी, फिरोज मंसूरी, बाबूसिंह राठी, दीपक, सुभाष, हरबीर सिंह, विश्वास त्यागी आदि मौजूद रहे।
तीन गिरफ्तार
बुढ़ाना। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि नौशाद उर्फ बिल्लोरी निवासी लुहसाना रोड़ व नौशाद पुत्र नवाब कुरैशी के विरुद्ध वारंट जारी थे। पुलिस ने दोनों वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर महबूब पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला खाकरोबान को छुरी के साथ पकड़ा। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।