{"_id":"5a85d1d04f1c1ba5268ba510","slug":"41518719440-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस शिविर का शुभारंभ
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसएस शिविर का शुभारंभ
जानसठ। डीएवी डिग्री कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों को अनुशासन में रहने का पाठ पढ़ाया गया। बृहस्पतिवार को कालेज में सात दिवसीय शिविर में बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डा. बृजगोपाल शर्मा ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, प्रकृति आदि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवकों को राष्ट्र सेवा में भारतीय नागरिक के तौर पर सदैव तैयार रहना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना जहां हमें राष्ट्रीयता का पाठ पढ़ाती है, वहीं हमें अनुशासित रहना भी सिखाती है। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सचिन कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि सात दिन तक चलने वाले इस शिविर में सभी स्वयंसेवकों की कार्य योजना तैयार है, उसी के लिए उन्हें काम के लिए तैयार रहना चाहिए। शिविर में विजय कुमार, संगीता शर्मा, प्रशांत शर्मा, पायल सिंगर, संदीप सिंगर, राजीव सिंह आदि ने बच्चों को शिविर के बारे में जानकारी दी। शिविर में छात्र कार्तिक, दीपक कुमार, आरिफ, उज्ज्वला, सोनिया, पारुल आदि का विशेष सहयोग रहा।