{"_id":"5a84805f4f1c1b4f588b89a1","slug":"41518633055-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। नगर और क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी।
बुधवार को कस्बे के प्राचीन सिद्धपीठ ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा बम बम भोले व हर हर महादेव के जयघोष से श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का अभिषेक किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रवीन तंवर ने बताया कि मंदिर पर सोमवार को ही जलाभिषेक की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी। मंदिर पर व्यवस्था संभालने वालों में पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, मनोज वर्मा, शीशपाल सैनी, रतन राजपूत, आशुतोष कश्यप, दीपेश गुप्ता, अंकित सिंघल, जन्म ठाकुर, सुनील कुमार, आदि मौजूद रहे। गांव तालड़ा में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के पर्व पर ग्रामीणों द्वारा एक सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया। पंडित सुदामा द्वारा क्षेत्र में सुख व शांति हेतु यज्ञ कराया। यज्ञ के मुख्य यज्ञमान अजय शर्मा व धर्मपत्नी मंजू शर्मा रहे। इस मौके पर नकली सिंह, नैन सिंह, कृष्णपाल, नितिन कुमार, रामवीर पूर्व प्रधान, आनंदपाल, मांगेराम, आदित्य, रिचमन पाल, अर्जुन पाल, रामनारायण आदि मौजूद रहे। उधर, रतनपुरी में महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। गांव कैलाशनगर, सठेड़ी, रतनपुरी, सिकंदरपुर, चंदसीना, फुलत, मंडावली, मुजाहिदपुर, भूपखेड़ी गांवों आदि में महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों को सजाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया एवं विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।