{"_id":"5a78a5da4f1c1b8c268b8a0a","slug":"41517856218-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का समापन
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का समापन
खतौली। केके जैन महाविद्यालय के चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ।
गांव सठेड़ी शिविर समापन पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डा. अरविंद राणा ने स्वयंसेवकों को ध्येय वाक्य के महत्व को समझाया। कार्यक्रम अधिकारी डा. सपना जैन ने सात दिवसीय शिविर की आख्या प्रस्तुत की। इस दौरान स्वयंसेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथि ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, मनोज रोहटा, आशीष जैन, मंदिर समिति अध्यक्ष सतपाल सिंह, रिटायर सीओ धर्म सिंह, वीरेंद्र सिंह वर्मा ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्द्धन किया। समापन समारोह में विशाल जैन, पारुल जैन, डा. अल्पना गर्ग, जमर्रुद फैजी, रमेश कुमार आदि का सहयोग रहा। डा. रीना मित्तल, डा. संजीव कुमार, डा. फरहीन जावेद, डा. शालिनी, अलीशा, रुबी, मुकुल जैन आदि थे। अंशिका, कुश गोयल, मालविका, अर्पण, साक्षी, प्रेरणा, शिवानी, रेणू, वंशिका, मोनू कुमार, संजय, श्वेता, शाहीन, फरहीन, आरती, काजल, रानी आदि स्वयंसेवकों ने प्रशंसनीय कार्य किया।
बाइक सवार दो युवक घायल
खतौली। मीरापुर रोड पर गांव रसूलपुर के पास स्कार्पियो की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मुजफ्फरनगर निवासी सचिन पुत्र त्रिलोकचंद व मेरठ निवासी रिश्तेदार अमरपाल बाइक से सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गांव रसूलपुर के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।