{"_id":"5a3ea4014f1c1b96698babda","slug":"41514054657-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटवाया, दुकानदारों से जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटवाया, दुकानदारों से जुर्माना वसूला
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली।
नगर पालिका प्रशासन ने पीएसी व पुलिस बल को साथ लेकर जानसठ रोड से अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान तीन दुकानदारों से जुर्माना भी वसूल किया। पालिका प्रशासन ने दुकानदारों को चेताया कि वे तीन दिन के भीतर नाले तक अपना अतिक्रमण स्थायी रुप से हटवा लें।
शनिवार को नगर पालिका ईओ विकास सैन अपने साथ कर्मचारियों समेत जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्राली तथा भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाने के लिए जानसठ रोड पर पहुंचे। पालिका कर्मचारियों को देखकर ठेली वाले वहां से चलते बने। कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटवाना शुरू किया तो व्यापारी लोग एकत्र हो गए। व्यापारी अतिक्रमण हटवाने का विरोध भी करने लगे थे। इसके बावजूद पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाया तथा दुकानदारों का सामान भी जब्त किया। बाद में तीन दुकानदारों से जुर्माना वसूल कर सामान वापस कर दिया। ईओ ने दुकानदारों को चेताया कि तीन दिन के भीतर वे नाले के ऊपर तक अपना अतिक्रमण स्थायी रुप से हटा लें। अगर अतिक्रमण नहीं हटाया तो दुकानदारों का सामान जब्त करके जुर्माना वसूल किया जाएगा। भाजपा नेता नरेंद्र सिंह गहलौत ने सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए ईओ से बातचीत करके उनको जगह का निरीक्षण कराया। इस पर वहां मौजूद सभासद ने विरोध जताया।