{"_id":"5a2ed7c34f1c1b59678c1844","slug":"41513019331-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरुर पुलिस ने शहर में दबिश दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरुर पुलिस ने शहर में दबिश दी
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
लुटेरों और तस्करों की तलाश
मुजफ्फरनगर। पंजाब प्रांत के संगरुर जिले की पुलिस ने यहां आकर कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दी। उन्हें चोरी, लूट और नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में आरोपियों की तलाश है। अभी पंजाब पुलिस शहर में ही डेरा डाले हुए है।
संगरूर जिले धूरी थानाध्यक्ष परवेंदर के नेतृत्व में टीम ने यहां पहुंचकर शहर के अलावा सिविल लाइन, तितावी, बघरा में दी दबिश दी। उन्होंने बताया कि बघरा का असलम 300 ग्राम स्मैक और चोरी की गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। उनके पशु चोरी, वाहन चोरी, लूट व नशीले पदार्थों की तस्करी की घटनाओं का खुलासा किया, जिसमें उसने अपने साथियों के नाम पुलिस को बताए हैं। पंजाब पुलिस असलम के साथ पकड़े गए एक आरोपी को लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची। तितावी, शहर कोतवाली व सिविल लाइन में अपनी आमद दर्ज करा कर स्थानीय पुलिस के साथ आरोपियों की तलाश में उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके। पुलिस अभी यहां पर डेरा डाले हुए है।
दो युवतियों ने खाया जहर
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव रोहाना और सिविल लाइन के गांव सरवट निवासी दो युवतियों को संदिग्ध हालात में जहर खाने के बाद उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
लद्दावाला से वृद्ध लापता
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर लद्दावाला के शमशेर अली तहरीर देकर बताया कि उसका पिता कालू (80) चार दिन पहले अचानक घर से कहीं चल गया, जो लौटकर नहीं आया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ग्राहक से कर्मचारियों ने मारपीट
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित बाइक के एक शोरूम में बाइक की सर्विस कराने गए युवक के साथ शोरुम कर्मचारियों ने हमला कर घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में ले लिया है।
शादी में लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी
मुजफ्फरनगर। नईमंडी क्षेत्र में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुए शादी समारोह से एक युवक का लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी हो गया। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
नई मंडी पुलिस को तहरीर देकर दक्षिणी सिविल लाइन निवासी सन्नी ने बताया कि रविवार रात वह नई मंडी के वैंक्वेट हॉल राज मंदिर में विवाह समारोह में गया था। इसी दौरान किसी ने वहां पर उसका लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
सरेराह छात्रा से छेड़छाड़
मुजफ्फरनगर। अलमासपुर चौराहे पर छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे मनचले युवक को लोगों ने दबोच कर उसकी जमकर धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि आरोपी रोजाना छात्रा को आते-जाते परेशान करता था।