फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खो-खो में डीएस की टीम बनी चैम्पियन

खो-खो में डीएस की टीम बनी चैम्पियन

Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खो-खो में डीएस की  टीम बनी चैम्पियन
खो-खो में डीएस की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में अंतरमहाविद्यालय गर्ल्स खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ंकई स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डीएस की टीम चैंपियन बनी है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि खेल के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से विकास होता है। खिलाड़ी खेल की भावना से प्रतिभाग करें।

शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी ओमबीर सिंह, स्कूल चेयरमैन एसएल शर्मा, मैनेजर सुधीर शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। अभिभावक बच्चों पर अनावश्यक रूप से मानसिक दबाव न बनाएं। उन्हें पढ़ऩे-लिखने के लिए आजादी दें, ताकि वह कामयाबी के फलक पर छा सकें। इसके बाद खो-खो प्रतियोगिता में डीएस पब्लिक स्कूल, स्टेपिंग स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, जीसी पब्लिक, हिमालयन स्कूल, न्यू होरिजन पब्लिक स्कूल, जेवी पब्लिक स्कूल की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच डीएस पब्लिक स्कूल एवं जेवी पब्लिक स्कूल की टीमों के बीच हुआ, जिसमें डीएस पब्लिक स्कूल ने 15 अंकों से शानदार जीत हासिल की। पहले राउंड में डीएस पब्लिक स्कूल, न्यू हारिजन पब्लिक स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल एवं स्टेपिंग स्कूल की टीम ने अपने-अपने मैच जीतते हुए सेमी फाइनल में जगह बनाई। पहला सेमीफाइनल डीएस पब्लिक स्कूल एवं न्यू होरिजन पब्लिक स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें डीएस पब्लिक स्कूल की टीम ने जीता। दूसरे सेमी फाइनल में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल ने स्टेपिंग स्टोन स्कूल को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। अंत में फाइनल मैच में डीएस पब्लिक स्कूल और ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के बीच हुआ, जिसमें डीएस की टीम विजयी हुई। समापन पर खिलाड़ियों को विशिष्ट अतिथि डॉ एसएन सिंह, वंदना सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या संतोष जैन, गगन शर्मा, धनपाल सिंह, संजीव सिंह, अनुज, दुष्यंत, रचना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed