फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बिखराव के चलते रुकी साईकिल की रफ्तार

बिखराव के चलते रुकी साईकिल की रफ्तार

Sat, 02 Dec 2017 01:46 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
बिखराव के चलते रुकी  साईकिल की रफ्तार
बिखराव के चलते रुकी साइकिल की रफ्तार
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)।
चरथावल नगर पंचायत में हर वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी को लोगों ने वोट दिया। मुस्लिम मतों के बिखराव से सपा की रफ्तार पर ब्रेक लगा। आखिरी वार्ड में आठ मतों से लीड कर रहे सतेंद्र त्यागी के लिए तीरगरान वार्ड ही जीत का कारण बना। नतीजे के आखिरी पल तक प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें बढ़ी रहीं। बूथ संख्या 12 पर आखरी राउंड में सतेंद्र को मिले 458 मत उनके लिए निर्णायक साबित हुए।
चरथावल में बसपा उम्मीदवार सदाकत त्यागी को मिले 504 मत और निरस्त 408 मत भी सपा की हार का कारण बने। अधिकांश मुस्लिम वार्डों पर वोटरों ने मतपत्रों पर निशान के बजाए अंगूठा लगाया था। यह मत भी सतेंद्र की जीत में सहायक बन गए। तीसरे नंबर पर रहे सुधीर सिंघल को 3315 मत मिले। वहीं, सतेंद्र त्यागी नंबर एक स्थान पर रहे।। वार्ड नौ तीरगरान पश्चिमी, वार्ड संख्या एक तीरगरान उत्तरी, दो कानूनगोयान और वार्ड चार बाजार खुर्द में वह नंबर वन रहे। सतेंद्र त्यागी को 3976 मत मिले, जबकि फतेहदीन को 3697 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी अनिता रानी को 196 और आम आदमी पार्टी के आफताब आलम को 13 प्राप्त हुए।
विज्ञापन

सतेंद्र गुट के पांच सदस्य जीते
चरथावल। सतेंद्र गुट के पांच सदस्य ही जीत पाए। उन्हें बोर्ड बैठक में बहुमत के लिए जुगाड़ करना पडे़ग़ा। उधर, फतेहदीन गुट के छह और सुधीर गुट के तीन सदस्यों ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनमर्तगणना को लेकर हंगामा
चरथावल। मतगणना स्थल पर वार्ड 11 में सबसे कम दो मतों से जीते कुबेरदत्त त्यागी को कामयाबी मिली। उसके बाद हारे उम्मीदवार साजिद ने पुनर्मतगणना कराने को लेकर हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने सख्ती से लोगों को शांत किया। एआरओ ने खुद पुनर्मतगणना कराई, लेकिन अंतर ज्यों का त्यों रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed