फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बौद्धिक प्रतियोगिता और विज्ञान मेला

बौद्धिक प्रतियोगिता और विज्ञान मेला

Thu, 28 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
बौद्धिक प्रतियोगिता  और विज्ञान मेला
बौद्धिक प्रतियोगिता और विज्ञान मेला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती की ओर से विभागीय बौद्धिक प्रतियोगिता और विज्ञान मेले का आयोजन किया गया।
शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्यामलाल बंसल ने मॉ शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ एसके मित्तल ने कहा कि हमारा जीवन स्पर्धाओं से भरा है। चुनौती को स्वीकार करना चाहिए। मंडल के तीनों जिलों के विभिन्न विद्यालयों के 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में कालूराम शर्मा, सीताराम शर्मा, सुंदरपाल शर्मा, वेदप्रकाश सिंघल, अंजलि गर्ग, कुलदीप गोयल, राजेश शर्मा, प्रवीण सैनी, डॉ अनिल सैनी, लवी अग्रवाल रहे। अध्यक्षता कुलदीप गुप्ता एवं संचालन मुकेशदत्त शर्मा ने किया।

ज्वलनशील पदार्थों से बचने के उपाय
मुजफ्फरनगर। कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाई स्कूल में अनिल कंसल, जयनारायण मिश्रा एवं दीपक भारद्वाज ने बच्चों को बताया कि वह ज्वलनशील पदार्थो से कैसे दूर रहें। गैस और पेट्रोल से कैसे सुरक्षा करें। निबंध, सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


कुश्ती प्रतियोगिता छह को
मुजफ्फरनगर। गुरु बिरजानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि तहसील स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता छह अक्तूबर और जिला स्तरीय बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता दस अक्तूबर को उनके कॉलेज में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने धरना दिया
मुजफ्फरनगर। अपनी मांगों को लेकर जिले के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक 18 सितंबर से धरने पर हैं। शिक्षकों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। धरने को शिवकुमार यादव, संजीव जावला, सुनीता जैन, प्रसन्ना, प्रिया माहेश्वरी, कपिल त्यागी, सुनील त्यागी, सुनील गोयल, योगेश तोमर, अजय राठी, तनवीर आलम, अमृत पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed