फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बुखार से युवक की मौत पर कोहराम

बुखार से युवक की मौत पर कोहराम

Fri, 15 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
बुखार से युवक की  मौत पर कोहराम
नंगला राई में बुखार से युवक की मौत
विज्ञापन

चरथावल। नंगला राई गांव में बुखार से युवक की मौत हो गई। इसके अलावा क्षेत्र में दो रोगियों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुखार की रोकथाम के लिए कुल्हेड़ी और बिरालसी गांव में कैंप लगाकर मरीजों की स्लाइड बनाई है।

नंगला राई निवासी शमशाद (32) पुत्र बुद्धु को दो दिन पूर्व बुखार आया था। परिजन हल्के से लेते रहे, लेकिन बुधवार में हालत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसको मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। उधर, क्षेत्र के गांव कुटेसरा की नूरी (10) और कुल्हेड़ी के शमशाद (40) को मेरठ एलएलआरएम मेरठ ने स्वाइन फ्लू की पुष्टि करते हुए सीएमओ को रिपोर्ट भेजी है। हालांकि दोनों मरीज फिलहाल ठीक है। इस संबंध में सीएमओ ने केंद्र प्रभारी से स्वाइन फ्लू के पॉजीटिव मरीजों की केस हिस्ट्री तैयार कर सीआईएफ रिपोर्ट मांगी है। चिकित्साधीक्षक डॉ अर्जुन सिंह ने बताया कि बिरालसी गांव में कैंप लगाकर 70 मरीजों और कुल्हेड़ी में 150 मरीजों की स्लाइड बनाई गई है, जिसमें चार और पांच मरीजों को मलेरिया पॉजिटिव पाया गया है। कहा कि कुटेसरा में कैंप लगाकर व्यापक जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed