फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों ने फहराया ध्वज

राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों ने फहराया ध्वज

Thu, 17 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
राजनीतिक दलों, सामाजिक  संगठनों ने फहराया ध्वज
राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों ने फहराया ध्वज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों और सामाजिक संगठनों के ऑफिसों पर ध्वजारोहण हुआ। सांस्कृतिक समारोह में समा बांध दिया।
भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वंदेमातरम् और राष्ट्रगान के बाद यहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य रूप से विधायक कपिलदेव अग्रवाल, जिला महामंत्री हरीश अहलावत, शरद शर्मा, अशोक कंसल, भूषण सिंह पचेंडा, बबीता गुप्ता, डॉ देशबंधु तोमर, डॉ सुभाष चंद शर्मा, सुनील दर्शन, श्रीमोहन तायल, वैभव त्यागी, सरिता गौड़, सुशील त्यागी, एकता गुप्ता, सुषमा पुंडीर, जगदीश पांचाल आदि रहे।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। गौरव स्वरुप, जिया चौधरी, महेश बंसल, शौकत अंसारी, रेवती नंदन सिंघल, शाहिन बेगम, डॉ नौशाद खां आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बसपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में ध्वजारोहण किया। जिलाध्यक्ष रामनिवास पाल, यहां कोआर्डिनेटर पुरुषोत्तम गौतम, पूर्व विधायक अनिल कुमार, प्रेमचंद गौतम, कमल गौतम, राकेश शर्मा आदि मौजद रहे। राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने ध्वजारोहण किया। मुख्य रूप से एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, धर्मवीर बालियान, सुधीर भारतीय, अभिषेक चौधरी, कंवरपाल फौजी आदि मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने ध्वजारोहण किया। विजय सिंह ने भी अपने धरनास्थल पर तिरंगा फहराकर देश के शहीदों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दी गुड़ खांडसारी एसोसिएशन के कार्यालय पर संजय मित्तल ने ध्वज फहराया। मंत्री श्याम सिंह सैनी, जितेंद्र कुच्छल, सुरेंद्र बंसल, पुलकित गुप्ता आदि रहे। व्यापारी सुरक्षा फोरम के कार्यालय पर रेवती नंदन, सुशील सिल्लो ने ध्वज फहराया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन कार्यालय पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुनील ग्रोवर, सुनील तायल, प्रमोद त्यागी ने झंडा फहराया। आर्य समाज रोड व्यापार मंडल के कार्यक्रम में हाजी फारुख और प्रमोद गोयल ने ध्वज फहराया।

जिला उद्योग व्यापार मंडल ने तहसील परिषद मार्किट में कार्यक्रम किया। राहुल वर्मा, ब्लाक प्रमुख अमित राठी ने ध्वज फहराया। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के संजय अरोरा एवं सरिता अरोरा ने झांसी की रानी पार्क में झंडा फहराया। युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अंकुर सैनी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। पैगाम-ए-इंसानियत ने विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर मीनाक्षी चौक पर कार्यक्रम किया। ध्वजारोहण संगठन के अध्यक्ष आसिफ राही ने किया। समर्थ प्रकाश, धर्मेंद्र मलिक आदि साथ रहे। आचार्य कुल ने झांसी की रानी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। होतीलाल शर्मा, इदरिश, अनस, सुभाषचंद सैनी आदि रहे। गांधी आश्रम में होतीलाल शर्मा ने झंडारोहण किया। ऑल इंडिया धनगर समाज के पल्टू सिंह धनगर ने अहिल्याबाई चौक पर ध्वज फहराया। अरविंद धनगर, सुरेंशचंद आदि रहे। कल्याणकारी अंबेडकर समिति ने कचहरी गेट पर अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम किया। पूर्व विधायक महावीर आजाद, अतर सिंह फौजी आदि रहे। इंजीनियर्स क्लब ने जेवी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया। बसंत गोयल, वीएस वर्मा, आरपी दुबे, एलआर बंसल आदि रहे। जिला सहकरी बैंक में सभापति अशोक कुमार, संचालक धर्मेंद्र कुमार ने झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed