फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जाम से जूझा हर चौराहा, घंटों तक फंसे रहे वाहन

जाम से जूझा हर चौराहा, घंटों तक फंसे रहे वाहन

Tue, 08 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
जाम से जूझा हर चौराहा,  घंटों तक फंसे रहे वाहन
जाम से जूझा हर चौराहा, घंटों तक फंसे रहे वाहन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन के पर्व पर हर चौराहा जाम के झाम से जूझता रहा। दिनभर चौराहों से गुजरना मुश्किल रहा। जाम में घंटों तक वाहन, नागरिक फंसे रहे। भीड़ को कवर करने के लिए यातायात पुलिस ने कोई प्लान नहीं बनाया। इस वजह से जिसे जहां से जगह मिली, वह वहीं से निकल गया। उधर, डग्गामार वाहन नियमों को धज्जियां उड़ाते हुए फर्राटा भरते रहे, जिन्हें रोकने वाले दूर तक नजर नहीं आए।

सोमवार को रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए गांव-देहात से लेकर शहर से भी बड़ी संख्या में लोग घरों से निकले। शहर में आने वालों के साथ जाने वालों की भीड़ रही। इसके चलते प्रमुख चौराहों पर जाम के हालात बन गए। शिवचौक, झांसी की रानी, प्रकाश चौक, रुड़की रोड, मीनाक्षी चौक, रोडवेज बस स्टैंड के निकट दिनभर जाम के झाम से लोग जूझते रहे। एकाध स्थान पर ही ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी तैनात रहे, मगर बेकाबू भीड़ के आगे हालात बेपटरी हो गए। उधर, डग्गामार वाहनों ने रक्षाबंधन पर्व पर खूब चांदी काटी। टाटा मैकिज, बस और टेम्पू में सवारियों को डग्गामार चालकों ने भूसे की तरह भरकर चलाए। इतना ही नहीं, ग्रामीण, यात्रियों ने वाहनों की छतों पर सवार होकर सफर किया, जिन्हें रोकने-टोकने वाले नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed