फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   41 lakh tax evasion caught in pesticide shop

Muzaffarnagar News: कीटनाशक की दुकान में 41 लाख की कर चोरी पकड़ी

Wed, 17 May 2023 06:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
41 lakh tax evasion caught in pesticide shop
जीएसटी की एसआईबी टीम ने बुढ़ाना में दो दिन तक किया सर्वे
विज्ञापन

टीम ने विक्रेता से 41 लाख रुपये मौके पर ही जमाए कराए


संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जीएसटी की एसआईबी टीम ने बुढ़ाना में कीटनाशक विक्रेता की दुकान और गोदाम में जांच के बाद कर चोरी का माल पकड़ा है। दो दिन तक चली कार्रवाई में टीम ने 41 लाख की कर चोरी मानते हुए मौके पर ही धनराशि जमा कराई।
डिप्टी कमिश्नर एसआईबी विवेक मिश्रा ने बताया कि ज्वाइंट कमिश्नर जेएस शुक्ला के नेतृत्व में बुढ़ाना में कीटनाशक फर्म शिव सीडस् स्टोर पर कार्रवाई की गई है। दुकान और गोदाम में जो माल मौजूद मिला, उसकी खरीद बिना जीएसटी दिए हुई। दो दिन तक चली कार्रवाई में टीम ने पाया कि 41 लाख की जीएसटी चारी की गई। विभाग ने मौके पर ही 41 लाख जमा कराए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में असिस्टेंट कमिश्नर महेश पाठक, रवि पंवार आदि मौजूद रहे। मिश्रा ने बताया कि व्यापारियों को परेशान होने के आवश्यकता नहीं है। यह अभियान उन लोगों के खिलाफ है, जो जीएसटी जमा न करते हुए कर चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




फर्जी फर्मों की हो रही छानबीन

जीएसटी चोरी के लिए फर्जी फर्मे बनाकर उनके नाम पर व्यापार करने की एसआईबी की टीम जांच कर रही है। शहर में कई फर्जी कंपनी विभाग के रडार पर है। जल्द ही इन फर्जी कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा का कहना है कि जल्द ही इन फर्जी कंपनियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed