फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   400 government vehicles being run without checking pollution

बिना प्रदूषण की जांच कराए दौड़ाए जा रहे 400 सरकारी वाहन

Thu, 19 May 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
400 government vehicles being run without checking pollution
मुजफ्फरनगर। परिवहन विभाग के नियमों की अनदेखी पर आमजन को जुर्माना भुगतना पड़ता है। लेकिन सरकारी विभागों के लिए नियम मायने नहीं रखते। विभिन्न विभागों के 400 सरकारी वाहन बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के सडक़ों पर दौड़ रहे हैं। पुलिस भी वाहनों की ओर आंख बंद किए हुए हैं।
विज्ञापन

आमजन को बात-बात पर कानून का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस की चेकिंग में भी बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के दौड़ रहे सरकारी वाहन नहीं पकड़े गए। एआरटीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सरकारी विभागों में 462 वाहन संचालित है। इनमें से केवल 62 वाहनों के पास ही प्रदूषण प्रमाणपत्र है। अन्य 400 वाहनों के पास प्रमाण पत्र नहीं है। सभी वाहनों को प्रदूषण प्रमाणपत्र 20 मई की शाम तक एआरटीओ कार्यालय में जमा कराने होंगे। प्रमाण पत्र नहीं देने वाले वाहनों पर दस हजार रुपये की धनराशि का चालान किया जाएगा। शासन के नियमों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने दिए शत प्रतिशत पालन के निर्देश
परिवहन आयुक्त ने सभी सरकारी वाहनों को प्रदूषण जांच कराने के आदेश दिए है। शासन से मिले आदेशों में नियमों का पालन नहीं करने पर शुक्रवार शाम को जुर्माने की बात कही गई है। परिवहन आयुक्त देवेंद्र कुमार ने यह आदेश जारी किया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि वाहनों की नियमानुसार प्रदूषण की जांच कराने का कार्य किया जाएगा। सभी के पास एनओसी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण फैला रहे वाहन
जिले में हवा की सेहत ठीक नहीं है। कई बार देश के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में जिला शामिल हो चुका है। निजी वाहनों के अलावा अधिकतर सरकारी वाहन भी प्रदूषण फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed