{"_id":"5fc2971f8ebc3e9bfc4f83bc","slug":"40-people-found-corona-infected-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt5131704193","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, फिर भी लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, फिर भी लापरवाही
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बढते संक्रमण से बेपरवाह भीड़ भूली सोशल डिस्टेनस व बिना मॉस्क के गुजरते राहगीर?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 40 लोग कोरोना संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। कोरोना का संक्रमण शहर में सबसे अधिक बढ़ रहा है। इसके बावजूद नागरिक लापरवाह हो रहे हैं। बाजारों में भीड़ कम नहीं हो रही है। शनिवार को भी बाजारों में काफी भीड़ रही। जिले में 40 केस कोरोना के मिले, जिनमें से 27 मरीज शहरी क्षेत्र के शामिल है।
एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि शनिवार को 645 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट भी कराए गए। जांच के बाद 40 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 45 मरीज ठीक हुए हैं। शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक 27 लोग पॉजिटिव पाए गए। खतौली में चार, बुढ़ाना में चार, बघरा में एक, मखियाली क्षेत्र में तीन और शाहपुर क्षेत्र में एक मरीज मिला है। शहर में गांधी कॉलोनी में चार, गऊशाला मोहल्ले में दो, शांतिनगर, बिलासपुर, अलमासपुर, वसुंधरा सिटी, आदर्श कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी, सिविल लाइन, नई मंडी, बसंत विहार, घेर खत्ती, नार्थ सिविल लाइन, जैन मिलन विहार, रामलीला टिल्ला, हनुमान चौक आदि कालोनी में भी पॉजिटिव केस मिले है। अब तक कोरोना के 6844 केस मिल चुके है, जिनमें से 6322 मरीज ठीक हो गए। अभी भी 434 मरीजों का उपचार चल रहा है।
गाइड लाइन का पालन करें नागरिक
एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि शहर में कोरोना के केस ज्यादा मिल रहे है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जा रही है। उन्होंने नागरिकों से कोविड से बचने के गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ अभियान चल रहा है, उन पर जुर्माना किया जाएगा। जो भी कोविड से बचाव की गाइडलाइन का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।