फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   4.20 lakh rupees from the brick kiln owner

भटठा मालिक से 4.20 लाख रुपये ठगे

Tue, 19 Nov 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
4.20 lakh rupees from the brick kiln owner
ईंट भट्ठा मालिक से 4.20 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। ईंट भट्ठे पर मजदूर भेजने के नाम पर ठेकेदारों ने भट्ठा मालिक से 4.20 लाख रुपये ठग लिए। भट्ठा मालिक ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक जैदी ब्रिक्स फील्ड के भट्ठा मालिक से ठेकेदार ने मजदूरों को लाने के लिए चार लाख बीस हजार रुपये लिए थे। इसके बाद ठेकेदार ने मजदूरों को भट्ठे पर लाने के लिए विनोद उर्फ सुभारत पुत्र सोमवीर निवासी शामली से संपर्क किया और उसको मजदूरों को लाने के लिए 94 हजार रुपये दिए। ठेकेदार ने बताया की मजदूरों ने शादी, बीमारी अन्य खर्च बताकर पैसे लिए, लेकिन पैसे ले जाने के बाद इनमें से कोई भी भट्ठे पर काम के लिए नहीं पहुंचा। ठेकेदार ने बताया की जब कोई भी काम पर नहीं पहुंचा, तो मजदूरों की तलाश की, लेकिन रात में पता लगने पर पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी। पुलिस ने ठेकेदार को साथ लेकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed