फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   39 Patwari sacked, 32 suspended

39 लेखपालों की सेवा समाप्त, 32 को निलंबित किया 

Fri, 13 Jul 2018 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 13 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
39 Patwari sacked, 32 suspended
मुजफ्फरनगर में धरने पर बैठे लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला
तीन जुलाई से लगातार कलमबंद हड़ताल पर चल रहे लेखपालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कठोर कार्रवाई शुरु कर दी है। सीधी भर्ती से आये 39 लेखपालों की नियुक्ति को अस्थायी मानते हुए उनकी सेवा समाप्त करने का नोटिस जारी किया गया। 32 लेखपालों को निलंबित किय गया है और 13 लेखपालों को हड़ताल से वापस आने के लिए नोटिस दिया गया है।   
विज्ञापन


एसडीएम खतौली ने कार्रवाई करते हुए सीधी भर्ती से आई सुरभि पुरोहित और मृतक आश्रित में आये लेखपाल अनंतकुमार जो अस्थायी रुप से कार्यरत है, इन दोनो को नौकरी से हटाने का नोटिस जारी किया गया। इनके अलावा लेखपाल मुकेश शर्मा, राजपाल त्यागी, प्रमोद कुमार,
विज्ञापन


अनिल कुमार, संजय कुमार, सतेश्वर त्यागी, ब्रजमोहन, शिवकुमार को निलंबित किया गया है। 13 लेखपालों को हड़ताल से वापिस आने का नोटिस दिया गया है। इनमें बिजेंद्र कुमार, चंद्रपाल शर्मा, राजकुमार, ओमकुमार, रामबीर सिंह, अनिल कुमार, संजय गोस्वामी, चरण सिंह, जियाउल हसन, सुरेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, ब्रिजेश कुमार, जरीफ शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम जानसठ ने भी आंदोलनरत लेखपालों पर कार्रवाई की है। तहसील में सीधी भर्ती से आये 11 लेखपालों की नियुक्ति अस्थायी मानते हुए पदमुक्त करने का नोटिस जारी किया गया है। इनमें मंतोष कुमार, नितिका, शुभम गिरी,

भारती, मनोज, पिंटू कुमार, अंकित कुमार, सोनिका, अमित कुमार, आकाश कुमार, राजेश लोधी शामिल है। इनके अलावा आठ लेखपालों को निलंबन का नोटिस दिया गया है, इनमें मोतीराम, विनोद कुमार शर्मा, संजय गुप्ता, मुकेश शर्मा, मोहसिन अली, प्रदीप सैनी, पदम सिंह, शमशाद अली शामिल है।   

बुढ़ाना उप जिलाधिकारी ने सीधी भर्ती के 12 लेखपालों को पदमुक्त करने और 16 लेखपालों को निलंबित करने का नोटिस जारी किया है। पदमुक्त किये जाने वालों में अरविंद कुमार, अश्वनी कुमार, रविता, अरुण कुमार, विपिन कुमार, बिजेंद्र सिंह, अजेंद्र कुमार, अमित राणा, गौरव कुमार, अंकित कुमार,


सोनित कुमार, अमित कुमार शामिल है। निलंबित किए गए लेखपालों में ओमप्रकाश, योगेंद्र महले, प्रवीण कुमार, प्रताप सिंह, कृष्णचंद, सुरेशचंद, अशोक कुमार, आदेश कुमार, ललित कुमार, वारिस अली, वीरभान, विक्रम सिंह, प्रदीप गुप्ता, घनश्याम, इस्लामुदीन और फिरोज शामिल है। सदर तहसील के सीधी भर्ती के लेखपालों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed