{"_id":"64245542b77abb26060b8057","slug":"37-files-missing-from-ssp-office-found-as-soon-as-case-was-registered-muzaffarnagar-news-c-14-1-173505-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुकदमा दर्ज होते ही मिली SSP कार्यालय से गायब 37 फाइल, पटल बाबू के खिलाफ हुई थी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुकदमा दर्ज होते ही मिली SSP कार्यालय से गायब 37 फाइल, पटल बाबू के खिलाफ हुई थी कार्रवाई
Thu, 30 Mar 2023 04:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 04:04 PM IST
सार
एसएसपी कार्यालय के शीर्षक अपराध पटल की गायब 50 पत्रावलियां में से 37 मिल गई हैं। इस मुकदमे को दर्ज हुए 24 घंटे ही बीते थे कि 37 फाइलें मिल गई। अब 13 फाइलें ही शेष हैं। इससे मामले में की गई जांच पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
फाइलें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर एसएसपी कार्यालय के शीर्षक अपराध पटल की गायब 50 पत्रावलियां में से 37 मिल गई है। मंगलवार को ही इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। 24 घंटे में ही 37 फाइलें मिल गई है। शेष फाइलों की तलाश को कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय के शीर्षक अपराध पटल का कार्यभार कविता यादव संभाले हुई हैं। उन्होंंने मंगलवार को सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उन्होंने एक फरवरी को कार्यभार संभाला था। उनसे पहले कार्यभार देेखने वाले बाबू राज कुमार शर्मा ने उन्हें 50 पत्रावलियां नहीं दी।
विज्ञापन
16 फरवरी को एडीजी के निरीक्षण के दौरान इन फाइलों को दिखाने को कहा गया। इस कारण पत्रावलियां दिखाई नहीं जा सकी थी। अधिकारियों को कविता यादव ने बताया था कि इन फाइलों का चार्ज उन्हें अभी तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन
लापरवाही सामने आई तो एसएसपी ने एसपी यातायात कुलदीप सिंह को जांच के आदेश दिए। उन्होंने कई दिन तक जांच की लेकिन उन्हें भी इन फाइलों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। जांच अधिकारी ने एसएसपी को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद एसएसपी संजीव सुमन के आदेश पर कविता यादव ने मुकदमा दर्ज करा दिया। गायब फाइलों की सूची भी थाना पुलिस को सौंपी गई।
इस मुकदमे को दर्ज हुए 24 घंटे ही बीते थे कि 37 फाइलें मिल गई। अब 13 फाइलें ही शेष हैं। इससे मामले में की गई जांच पर सवाल उठ रहे हैं। एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि 13 फाइलें मिलनी शेष हैं। वह भी जल्द ही मिल जाएंगी।