फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   3680 quarantine in district, 204 investigated

जनपद में 3680 क्वारंटीन, 204 की हुई जांच

Wed, 15 Apr 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
3680 quarantine in district, 204 investigated
जनपद में 3680 क्वारंटीन, 204 की हुई जांच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले से भेजे गए कोरोना संदिग्धों के सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं मिल रही है। लैब को भेजे गए 307 सैंपल में से 103 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। दो दिन से कोई जांच रिपोर्ट जिले को नहीं मिली है, जबकि क्वारंटीन किए गए लोगों की संख्या 3680 है।
जिले में बाहर से आए लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार 1891 लोग शहर तथा 1699 ग्रामीण क्षेत्रों में होम क्वारंटीन हैं। इसके अलावा जनपद में बनाए गए 10 क्वारंटीन सेंटरों में से चार में 90 लोगों को रखा गया है। बुधवार शाम तक जिले से कुल 307 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 204 की ही जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं हैं। इनमें छह कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि जिले की रहने वाली एक महिला नोएडा में पॉजिटिव पाई गई है। मंगलवार और बुधवार को एक भी जांच रिपोर्ट नहीं मिली। 103 सैंपल लंबित हैं।
विज्ञापन

शहर के 13 निजी अस्पताल किए नामित
अमर उजाला ब्यूरो
मुुजफ्फरनगर। निजी अस्पतालों में मरीजों को उपचार नहीं मिलने तथा डिलीवरी केस नहीं करने को लेकर प्रशासन आईएमए से वार्ता करने के बाद 13 अस्पतालों को नामित किया है। डीएम ने बताया कि द्वारिकापुरी में संजीवनी हॉस्पिटल, अंसारी रोड पर हैप्पी होम मैटरनिटी सेंटर एवं एसआर हॉस्पिटल, महावीर चौक पर सेवा अस्पताल, सरवट रोड पर अनुलोक नर्सिंग होम, सदर बाजार में वासु अस्पताल, रवि नर्सिंग होम, जानसठ रोड पर रवि नर्सिंग होम, नई मंडी में नीरज नर्सिंग होम, अंसारी रोड पर विमला मेमोरियल अस्पताल, टाउन हाल रोड पर मदर एंड चाइल्ड अस्पताल, सोल्जर बोर्ड के सामने सिद्घार्थ नर्सिंग होम तथा सिविल लाइंस पर इला नर्सिंग होम में डिलीवरी केस एवं अन्य इमरजेंसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान से छपरा पहुंचे छह लोग होम क्वारंटीन
छपार। थाना क्षेत्र के गांव छपरा निवासी छह युवक बुधवार को राजस्थान से घर लौटे। सभी युवक राजस्थान में मजदूरी करते थे, जो लॉकडाउन बढ़ने के बाद घर लौट आए। एसआई इंतजार अहमद ने बताया कि घर लौटे युवकों में दानिश, सलमान, मोनीश, शान-ए-आलम, सोबान व शुएब शामिल हैं। सभी युवकों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें घरों में ही होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

हमें कोरोना के सामाजिक संक्रमण को रोकना है। जिले में स्थिति नियंत्रण में है। जिन स्थानों पर पॉजिटिव केस मिले हैं उन्हें सील किया गया है तथा वहां होम डिलीवरी की जा रही है। लोग बेवजह सड़कों पर न निकलें।
- सेल्वा कुमारी जे, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed