फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   35 rupees increased on cement, making house expensive

सीमेंट पर बढ़ गए 35 रुपये, महंगा हुआ घर बनाना

Wed, 13 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
35 rupees increased on cement, making house expensive
निर्माणाधीन मकान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सीमेंट पर बढ़ गए 35 रुपये, महंगा हुआ घर बनाना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोहे के दामों में बढ़ोत्तरी से मुश्किलें झेल रहे लोगों के लिए अब सीमेंट के दाम सिरदर्द साबित हो रहे हैं। पिछले 20 दिन में करीब 35 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। जिस मकान पर पांच सौ बैग सीमेंट के खर्च होते हैं, उसकी लागत 17 हजार 500 रुपये बढ़ गई है। पिछले एक साल की बात करें तो करीब 140 रुपये सीमेंट पर बढ़े हैं। लगातार हो रही मूल्य वृद्धि से निर्माण कार्यों की लागत बढ़ गई है। आशियाना बनाना महंगा साबित हो रहा है। महंगाई की वजह से लोग घर निर्माण की योजना टाल रहे हैं।
इस तरह हुई लोहे पर बढ़ोत्तरी
लोहे के दाम छह हजार से बढ़कर 68 सौ रुपये प्रति क्विंटल हैं। पिछले दिनों भाव आठ हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। जिससे निर्माण लागत बढ़ गई।
रोड़ी पर भी महंगाई की मार
जिले के कई क्षेत्रों में रोड़ी 110 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। जबकि पहले दाम 70 से 75 रुपये प्रति क्विंटल तक ही थे। डस्ट और रेत पर भी महंगाई की मार पड़ रही है।
विज्ञापन

इस तरह बढ़ गई लागत
भवन निर्माण विशेषज्ञ राजेंद्र साहनी बताते हैं कि 100 गज के मकान पर सीमेंट के करीब तीन सौ बैग लगते हैं। सीमेंट की कीमत बढ़ने से मकान निर्माण की लागत भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिक्री पर भी पड़ रहा असर
भवन निर्माण सामग्री विक्रेता हारुन खान बताते हैं कि सीमेंट के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, इससे बिक्री भी प्रभावित हुई है। पिछले एक साल में 140 रुपये सीमेंट पर बढ़े हैं।

इस तरह बढ़ रहा है खर्च
राजमिस्त्री कृष्णपाल का कहना है कि मकान निर्माण की लागत बढ़ी है। सीमेंट, सरिया, रोडी, डस्ट की कीमत बढ़ जाने से मकान निर्माण का औसत खर्च करीब 40 से 50 हजार रुपये बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed