{"_id":"63ecd6d46cb31cf6850002b4","slug":"34-lakh-cheated-in-the-name-of-worshiping-a-woman-online-muzaffarnagar-news-c-14-1-119413-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: महिला से ऑनलाइन पूजा कराने के नाम पर ठगे 34 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: महिला से ऑनलाइन पूजा कराने के नाम पर ठगे 34 लाख
विज्ञापन
साइबर सेल ने 30 लाख रुपये वापस कराए, चार लाख के लिए प्रयास जारी
मुर्गी फार्म संचालक के भी पांच लाख रुपये वापस कराए
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। साइबर ठग ने एक महिला से ऑनलाइन पूजा कराने के नाम पर 34 लाख रुपये ठग लिए। साइबर सेल ने प्रयास कर 30 लाख रुपये वापस करा दिए। इसके अलावा मुर्गी फार्म संचालक के भी पांच लाख रुपये वापस कराए गए है।
सर्कुलर रोड रिषभ विहार थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी स्वेता चौधरी के बैंक खाते से आनलाइन पूजा कराने के नाम पर झांसा देकर 34 लाख रुपये निकाल लिए थे। उनके खाते में तीस लाख रुपये वापस आ गए हैं। शेष चार लाख की रकम वापस कराने के लिए साइबर सेल की ओर से प्रयास जारी है। इसके अलावा गांव मिमलाना निवासी नौशाद अली से साइबर ठग ने मुर्गी फार्म के लिए फीड्स के लिए मक्का उपलब्ध कराने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी की थी। यह रकम उनके खाते में वापस करा दी गई हैं।
साइबर हेल्प सेल में तैनात दरोगा गौरव कुमार ने कहा कि अनजान व्यक्ति से खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर आदि कोई भी जानकारी साझा न करें। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 अथवा साइबर सेल मुजफ्फरनगर 9454401617 पर कॉल करें।
विज्ञापन
आवश्यक वस्तु अधिनियम का मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली में तहसील सदर के पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने सूजडू की उचित दर विक्रेता फरमाना और दो अन्य फरमान व शाहनूर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस का कहना है कि मामला सरकारी राशन बेचने ले जाने से जुड़ा है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।