{"_id":"614e15208ebc3efad63cf4b1","slug":"32-thousand-snatched-from-female-siksha-mitra-muzaffarnagar-news-mrt5577335149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े महिला शिक्षा मित्र से 32 हजार छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन दहाड़े महिला शिक्षा मित्र से 32 हजार छीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन दहाड़े महिला शिक्षा मित्र से 32 हजार छीने
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। बैंक से रुपये निकालकर जा रही महिला शिक्षा मित्र से दिन दहाड़े युवक 32 हजार रुपये छीन कर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उसके एक साथी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
खादर क्षेत्र के गांव अलमावाला निवासी कोमल पत्नी सुभाष क्षेत्र के गांव चमरावाला स्कूल में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात है। उनके बच्चे मुजफ्फरनगर में रहकर पढ़ रहे हैं। शुक्रवार को कोमल पीएनबी से एक लाख रुपये निकालकर मुजफ्फरनगर अपने बच्चों के पास जा रही थी। बस स्टैंड पर उसे दो युवक मिले और कहने लगे कि आपके दो हजार रुपये बैंक में ही रह गए थे। आप अपने रुपये चैक कर लो। कोमल जैसे ही रुपये गिनने लगी। तो युवकों ने उसके कुछ रुपये छीन लिए। शिक्षा मित्र के शोर मचाने पर लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को थाने ले आई। बाद में महिला ने बताया कि भागने वाला बदमाश उसके 32 हजार रुपये लेकर भागा है। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से बारह हजार रुपये व महिला का आधार कार्ड बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम मनोज जैन और अपने साथी का नाम आसिफ निवासी सुभाष नगर मुजफ्फरनगर बताया। बताया कि वह उसकी मारुति वैन किराए पर लाया था। पुलिस ने मारुति वैन को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।