फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिला बार में अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में

जिला बार में अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में

Wed, 24 Apr 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
जिला बार में अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में
जिला बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है। महासचिव पद पर इस बार पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी पदों के लिए नामांकन हुआ। जिला बार में चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह नजर आया।
जिला बार संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिला बार संघ में अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन दाखिल हुए हैं। इनमें अनिल जिंदल, सुखपाल सिंह सैनी, सैय्यद नसीर अहमद काजमी, फरीद अहमद खान शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कपिल कुमार, प्रेमदत्त त्यागी और मानवेंद्र कुमार जैन ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष के दस वर्ष से अधिक की प्रैक्टिस के दो पदों के लिए सात अधिवक्ताओं अर्चना महेंद्रा, अशोक चौहान, असदजमा, धर्मेंद्र तायल, निश्चल त्यागी, मनोज कुमार, हाकिम अली ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष आठ वर्ष तक की प्रैक्टिस के दो पदों के लिए अंकुर त्यागी, दीपक चौधरी, मोहित कुमार, ममनून अहमद अंसारी, राजीव कुमार शर्मा ने नामांकन किया।
विज्ञापन

जिला बार संघ महासचिव के एक पद के लिए कामरान हसनैन, ठाकुर कंवरपाल सिंह, प्रदीप कुमार मलिक, शैलेंद्र सिंह राणा, सुरेंद्र कुमार मलिक ने नामांकन दाखिल किया। सहसचिव के तीन पदों के लिए अमित कुमार मैनी, कैलाश चंद, तोसीन अहमद चौधरी, दाउद हसन, देवेंद्र कुमार, नीशूकांत शर्मा, प्रदीप बालियान, पंकज कुमार ग्रेड, महीपाल सिंह विकल, मोहम्मद यासीन चौधरी, राजीव कुमार ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए अनूप सिंह राठी, अरुण कुमार सिंह, पवन कुमार राणा, विनय कुमार अरोरा, संजीव गौतम ने नामांकन किया। वरिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए 15 वर्ष से अधिक की प्रैक्टिस वाले 12 अधिवक्ताओं अखिलेश कुमार गौतम, अरविंद कुमार शर्मा, कुलदीप कुमार, डालचंद, धर्मसिंह त्यागी, नेपाल सिंह, फहीम अहमद, ब्रजभूषण वर्मा, राजीव कुमार जैन, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार पुंडीर, हाकिम अली ने नामांकन किया। 15 वर्ष से कम की प्रैक्टिस वाले छह सामान्य सदस्य पद के लिए 20 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। इनमें आस मोहम्मद, इरशाद अहमद, कमल कृष्ण गुप्ता, ज्योति कश्यप, टीकाराम शर्मा, दीपा, दीपक रानी, धारा सिंह, नीरा चौधरी, मौहम्मद गुलबहार, मौहम्मद हनीफ, मुकुल कांत शर्मा, रवि कुमार, रामधन सिंह, श्यामबीर, सतीश कुमार शर्मा, सतीश कुमार, सुरेंद्र कुमार, सल्तनत प्रवीन, आस मोहम्मद द्वितीय ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed