{"_id":"5c23c62ebdec2257171e826b","slug":"31545848366-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो ट्रॉफी पर दि स्काईलैंड का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो ट्रॉफी पर दि स्काईलैंड का कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर। दि स्काईलैंड पब्लिक स्कूल में सहोदय स्कूल कॉंप्लेक्स की ओर से चल रही खेल प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग की खो-खो ट्रॉफी पर मेजबान टीम ने सूर्यदेव इंटरनेशनल स्कूल को हराकर कब्जा किया।
खो-खो सीनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता का फाइनल दि स्काईलैंड पब्लिक स्कूल की टीम और सूर्यदेव इंटर नेशनल स्कूल के बीच हुआ। जिसमें दि स्काईलैंड पब्लिक स्कूल की टीम ने विपक्षी को एक पारी और दस अंकों से पराजित किया। मुख्य अतिथि विधायक उमेश मलिक और नगर पंचायत चेयरमैन प्रमेश सैनी ने विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सीबीएसई के आठ स्कूलों ने प्रतिभाग किया था। आयोजक और स्कूल प्रबंधक राहुल गोयल, मनोज गोयल ने सभी टीमों का आभार व्यक्त किया। समाजसेवी सुघोष आर्य, अनिल आर्य, अकील खान, अतुल बालियान, संदीप मलिक, विनोद कुमार व विनय गोयल मौजूद रहे। आयोजन में संजीव शर्मा, नितिन कुलश्रेष्ठ, विकास भारद्वाज, अनुज जैन, महेश दत्त, दीपा, रेशू शर्मा का सहयोग रहा।
थाना परिसर में सुंदर कांड का पाठ
शाहपुर। थाना परिसर में बुधवार को सुंदर कांड का पाठ कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की गई। थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने मंगलवार रात थाना परिसर में स्थित मंदिर में धार्मिक आयोजन किया, जिसमें श्री लक्ष्येश्वराश्रम गोलोक धाम सेवा समिति ने संगीतमय प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।