{"_id":"5c21259cbdec2256a32efd38","slug":"31545676188-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस डे पर विद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस डे पर विद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित
विज्ञापन
खतौली। क्रिसमस-डे के उपलक्ष्य में विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रिसमस-ट्री सजाया गया और छोटे बच्चों को उपहार बांटे गए।
केके जैन पब्लिक स्कूल में सेंटा क्लाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें किंडरगार्टन सेक्शन के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्या रीतू कश्यप, अध्यक्ष शशांक जैन, प्रबंधक वैभव जैन ने क्रिसमस की बधाई दी। इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। मॉर्डन पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा-5 तक के बच्चों ने सेंटा क्लाज बनने की प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा-6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने क्रिसमस-ट्री सज्जा प्रतियोगिता में भाग लिया। जबकि कक्षा-9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने क्रिसमस-डे पर निबंध लिखा। विद्यालय चेयरमैन रंजन अहलावत, प्रबंधक कुलदीप त्यागी, प्रधानाचार्य सुबोध कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। श्रीराम पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे मनाया गया। जिसमें बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रबंधक रामरिक्षपाल ने आयुषी, वासू पाल, वंशिका, दीया, सूर्यांश, आर्यन पटेल, युवराज भड़ाना को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में नवीन चंद्रवंशी, प्रवीण चंद्रवंशी, मुकुल चंद्रवंशी, प्रधानाचार्या जेबा सिद्दीकी समेत समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। राइमिंग बर्डस प्ले स्कूल में क्रिसमस-डे पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं में शौर्य, मानसी, आदिल, ओजस्वी, सिमरन, इच्छा, अनन्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य गरिमा शर्मा, पारुल शर्मा, श्रेष्ठा शर्मा, सपना, सोनिया आदि का सहयोग रहा। स्कूल डायरेक्टर डॉक्टर. सुनील शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।
क्रिसमस-डे हर्षोल्लास के साथ मनाया
मंसूरपुर। गांव पुरबालियान में वनस्थली इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस-डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों, शिक्षिकाओं ने मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की। छात्र एवं छात्राओं ने प्रभु यीशू मसीह के जीवन से जुड़ी कहानियों को लघु नाटिका के रुप में प्रस्तुत किया। सेंटा क्लॉज ने बच्चों के बीच जाकर टॉफी व उपहार बांटे। प्रधानाचार्या रुपाली चौधरी ने बच्चों को प्रभु यीशू के जीवन से जुड़ी कहानियों से अवगत कराते हुए कहा की प्रभु यीशू का जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। इसी प्रकार हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और हार नहीं माननी चाहिए। स्कूल चेयरमैन विपिन राणा व जनरल सेक्रेटरी सुधीर बालियान ने बच्चों को क्रिसमस पर्व की हार्दिक शुभ कामनाएं दी।
विज्ञापन
क्रिसमस-डे मनाया
सिखेडा। मंसूरपुर रोड स्थित वैदांता पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबंधक सुशील कुमार सिंह ने बच्चों को क्रिसमस-डे के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्या सुुदर्शना सिंह ने कहा कि इस दिन को बड़े दिन के रुप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में मोनिका, तान्या, विपिन कुमार, सचिन आदि मौजूद रहे।