फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं

केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं

Sun, 02 Dec 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं
भाजपा ने देश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। महात्मा गांधी स्मृति में 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुकतीर्थ में भाजपा की ओर से पदयात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार, महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा प्रदान करने के साथ देश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम किया है।
पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकारों ने औद्योगिक विकास को मजबूत कर किसानों का उत्तम तकनीक व फसल उत्पादन बढ़ाने, बीज और सिंचाई करने के यंत्रों पर भारी छूट देकर आगे बढ़ाने की बेहतर सुविधा दी है। गरीब, असहाय लोगों को आवास उपलब्ध कराने की योजनाओं के तहत आवास निर्माण पर दिन रात कार्य चल रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव को कार्यकर्ता एकजुट होकर पदयात्रा के दौरान घर-घर जाकर परिवार के प्रत्येक सदस्य से मिलकर भाजपा सरकार की विकास नीतियों से अवगत कराएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के लिए छह टोलियां बनाई गई। उन्होंने कहा कि जो डोर टू डोर जाकर 15 दिनों तक केंद्र और प्रदेश सरकार के किए गए कार्यो की जानकारी देंगी। वंदना वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुधीर प्रजापति, डा. दिनेश धीमान, प्रदुमन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह, हरीश राठी, अमित राठी, रामकुमार शर्मा, नवीन सैनी पूर्व चेयरमैन, रामकुमार सैनी, विनोद शर्मा, रामपाल सहरावत, गोविंद शुक्ला आदि कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में भाग लिया। यात्रा का गांव शुक्रतारी, फिरोजपुर, बहुपुरा और शुकतीर्थ में जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मंच पर सीट न मिलने पर भड़के नवीन सैनी
शुकतीर्थ में पदयात्रा को लेकर पूर्व जिला पंचायत गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संचालन मनोज भद्रकाशी व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी कर रहे थे। संचालन के दौरान एक-एक कर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को नाम बुलाकर मंच की सीट पर जगह दी गई। इस दौरान मीरापुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी को सीट नहीं दी गई। इस पर नवीन सैनी ने हंगामा खड़ा कर दिया और कार्यक्रम को छोड़कर चल दिए। इस दौरान डा. वीरपाल निर्वाल, अमित राठी, नजर सिंह व हरीश राठी ने उन्हें समझा बुझाकर मंच पर ले जाकर सीट पर बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed