फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पहलवानों ने दूसरे दिन दंगल में दिखाया दमखम

पहलवानों ने दूसरे दिन दंगल में दिखाया दमखम

Fri, 26 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पहलवानों ने दूसरे दिन दंगल में दिखाया दमखम
पहलवानों ने दंगल में दिखाया दमखम
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव घसीपुरा दुर्गा मेले में चल रहे तीन दिवसीय दंगल के दूसरे दिन अखाड़े में पहलवानों ने खूब दमखम दिखाया। विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दंगल में बृहस्पतिवार की पहली कुश्ती के पहलवानों आशू पचेंड़ा व मनु जड़ौदा के बीच मेरठ से पधारे कृषि विशेषज्ञ यादवेंद्र सिंह व विजय राजसिंह ने हाथ मिलवाकर कराई। सागर बड़ौत ने देव खानुपुर को, देव बड़ेडी ने आदित्य मुकंदपुर को, तालीम पलड़ी ने गुड्डू मनोहरपुर को हराया। पारस मुजफ्फरनगर और सुमित लखान की कुश्ती बराबरी कर रही। कार्यक्रम का संचालन श्यामपाल चेयरमैन ने किया। रेफरी की भूमिका रघुवीर सिंह ने निभाई।



चुनावी पाठशाला का आयोजन
खतौली। केके जैन इंटर कालेज में स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी अनुराग जैन ने चुनाव संबंधित जानकारी दी। इससे पूर्व मतदाता जागरूकता रैली, नाटक व गीतों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि आपके घर के आसपास कोई भी 18 वर्ष से ऊपर का व्यक्ति है तो उसकी वोट अवश्य बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed